Punjab में ठंड का थर्ड का थर्ड डिग्री टॉर्चर..शिमला से ठंडा लुधियाना..IMD का अलर्ट पढ़िए

पंजाब

Punjab News: पंजाब में बीते कुछ दिनों से कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब (Punjab) का लुधियाना (Ludhiana) शहर पिछले 3 दिनों से शिमला और चंबा से भी ज्यादा ठंडा चल रहा है। आज शिमला से 1 डिग्री अधिक तापमान यहां रिकार्ड किया गया है। बात करें कल के तापमान की तो लुधियाना का तापमान 5 डिग्री था। शिमला (Shimla) का तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है। 1970 के बाद से 4 जनवरी को तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। लुधियाना में अब तक 25 दिसंबर सर्दियों के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शहर में ठंड अभी लगातार जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः पंजाब के CM मान भी करेंगे विपश्यना..4 दिन विशाखापत्तनम में चलेगी साधना

Pic Social Media

मौसम विभाग का कोल्ड सीवियर अलर्ट

मौसम को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कोल्ड सीवियर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से लगातार लुधियाना में अधिकतम (दिन का) तापमान 11.0 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम और एक दिन पहले की तुलना में 3.2 डिग्री कम है। ऐसे दिन के तापमान के साथ, लुधियाना में शिमला के हिल स्टेशन की तुलना में कम तापमान चल रहा है।

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय केंद्र के मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शहरवासियों को ठंड से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल सकती क्योंकि आज भी शुक्रवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पडे़गी।

अगले 3 दिन के लिए ओरेंज अलर्ट

PAU जलवायु परिवर्तन और कृषि मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री कम है, कम से कम अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। दो दिन पहले शिमला में दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था और एक अन्य हिल स्टेशन चंबा का दिन का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिसे मैदानी क्षेत्र माना जाता है, का भी दिन का तापमान लुधियाना की तुलना में थोड़ा ज्यादा ही रहा है। ऊना का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। डॉ. किंगरा के अनुसार फिलहाल अभी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है लेकिन आने वाले दिनों में येलो अलर्ट भी जारी किया जाएगा।

किसान फसलों को लगाए हल्का पानी

कोहरे की वजह से फसलों को अभी किसी तरह का ज्यादा नुकसान नहीं है। लेकिन अगर रात के समय तापमान में और कमी आती है तो फिर जरूर कोहरे के कारण फसलों को नुकसान होगा। किसानों को फसलों को हल्का पानी लगाना चाहिए। अभी 3-4 दिन बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। लोग घरों से तभी बाहर निकले यदि बहुत जरूरी है। घना कोहरा अभी लगातार जारी रहेगा।