पंजाब में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर..बर्फ़ीली हवाओं से गिरा पारा..IMD का अलर्ट पढ़ लीजिए

पंजाब

Punjab News: पंजाब में पड़ रही भयंकर ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पंजाब (Punjab) में आज भी बर्फीली हवाएं लोगों को कपांती रहीं। पंजाब में दिन के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम पर आ गया है। रविवार को भी पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की कमी रिकार्ड की गई थी। हालांकि यह सामान्य के पास ही है।
ये भी पढ़ेंः सिटी ब्यूटी मुकाबले के विजेता सम्मानित..मंत्री बलकार सिंह ने दिया सम्मान

Pic Social Media

पटियाला (Patiala) का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे चला गया है। आज 3.1 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ एसबीएस नगर सबसे ठंडा रहा था। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिन के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन पंजाब में कई जगह पर भयंकर कोहरा रहेगा। साथ ही सीवियर कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे और बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ को लेकर अगले दो दिनों के लिए एक बार फिर से रेड अलर्ट जारी किया है। अचानक से मौसम खराब होने के कारण दिन के तापमान में एकदम से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। अगले दो दिन ठंड का नया स्पेल फिर से आने वाला है। जिसमें कोहरा का कहर रहेगा तापमान में कमी देखी जा सकती है।

चंडीगढ़ में दो दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, जो कि एकदम से कम हो कर 12.6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ट्रेन यातायात पर भी पड़ा असर

खराब मौसम के कारण आम जन जीवन से लेकर इसका असर हर जगह पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण ही ट्रेन यातायात पर प्रभावित हो रही हैं। कोहरे के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे लेट निकली। वहीं कालका मेल निर्धारित समय से 5 घंटे 10 मिनट की देरी से चंडीगढ़ स्टेशन आई। चंडीगढ़ बांद्रा 4 घंटे देरी से रही। चंडीगढ़ लखनऊ 30 मिनट देरी से यहां पर आई।

हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है असर

कोहरे का असर न सिर्फ ट्रेन बल्कि फ्लाइट पर भी दिख रहा है। कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) से कल 6 फ्लाइट कैंसिल और 19 ने देरी से उड़ान भरी। इस संबंध में एयरपोर्ट के सीईओ राकेश सहाय ने कहा कि पिछले दिन सुबह 400 मीटर विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट का ऑपरेशन प्रभावित रहा। दिल्ली हैदराबाद की दो, चेन्नई, पुणे और जयपुर की एक -एक उड़ाने रद्द हुई। जबकि कुछ उड़ानों को देरी से निकला गया।