Delhi

Delhi में छठ पर्व पर इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा- छठ पर्व, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) के अवसर पर इतने अक्टूबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि चार दिवसीय छठ उत्सव का तीसरा दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इसलिए सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

छठ पूजा का महत्व

CMO के बयान के मुताबिक, छठ पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दिन सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं, और परिवार के सभी सदस्य विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं। इस दिन के महत्व को देखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है, जिससे लोग इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना सकें।

छठ पर्व, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। यह आस्था, भक्ति और स्वच्छता का प्रतीक है, जो प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पूर्वी दिल्ली में छठ घाटों का उद्घाटन

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल छठ पर्व को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार छठ की सुंदरता और भव्यता अभूतपूर्व होगी, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

विपक्ष पर सीएम का निशाना

छठ घाटों के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ‘झूठ’ फैलाने में लगे हैं। सीएम ने कहा, ‘कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हमारे काम में कमियां निकालते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। झूठ फैलाना और प्रचार करना उनकी आदत है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि BJP सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: Delhi में कब होगी कृत्रिम बारिश? CM रेखा गुप्ता ने बताई डेट

BJP सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि BJP सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी कई कार्य पूरे होने बाकी हैं, जिन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से छठ पर्व को उत्साह के साथ मनाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनाने की अपील की।