IGI जाने की टेंशन ख़त्म..यहां से पंजाब-महाराष्ट्र-बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू

गाज़ियाबाद दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Hindon Airport: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। अब आपको महाराष्ट्र-पंजाब-बेंगलुरू जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) जाने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से जालंधर के अदमपुर और महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) के लिए नई फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। इन जगहों के लिए पहले दिन, फ्लाइट फुल बुक थी। नांदेड़ वालों के लिए तो बेंगलुरु (Bengaluru) जाना भी अब एकदम आसान हो गया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida के 4 गाँव होंगे मालामाल..योगी सरकार ला रही है रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट

Pic Social Media

फ्लाइट शुरू होने से लोग काफी खुश दिखे। हिंडन से 127 लोग उतरे और 137 लोग जालंधर और नांदेड़ के लिए उड़ चले। हिंडन से किशनगढ़ (Kishangarh) की फ्लाइट भी 16 फरवरी से शुरू हो गयी है। अब जालंधर और नांदेड़ के बाद, स्टार एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या और लखनऊ के लिए भी फ्लाइट्स शुरू होंगी। यानी घूमने के और भी ऑप्शन्स खुल जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक EV1..रजिस्ट्री तो भूल जाइए!

इसके साथ ही बेंगलुरु जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब हिंडन एयरपोर्ट तीन नए शहरों से जुड़ चुका है और जल्द ही और भी अन्य शहरों से भी कनेक्ट होगा। सबसे पहले लखनऊ और अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है।

अब फ्लाइट्स की बात करें तो हिंडन से जालंधर, नांदेड़ और बेंगलुरु के लिए किराये की डिटेल्स नीचे दी गई हैं। साथ ही आपको बता दें कि मुंबई की फ्लाइट के समय में भी थोड़ा बदलाव हुआ है।

Pic Social Media