रिपब्लिक भारत के इस शो की ‘छप्पड़फाड़ TRP’

TV

टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) की सोच का कोई जवाब नहीं। उनका चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) कभी भी बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखता है। आज की टीआरपी में रिपब्लिक भारत चैनल दूसरे नंबर पर है। लेकिन रिपब्लिक भारत का 9 बजे का प्राइम टाइम शो बड़े-बड़ों पर भारी पड़ रहा है। शो नाम है ये भारत की बात है(Ye Bharat Ki Baat hai) और इसके होस्ट हैं सीनियर एंकर सैयद सुहेल (Syed Sohail)।

सैयद सुहेल के 9 बजे के शो ये भारत की बात है कि टीआरपी 21.5% है। दूसरे नंबर पर न्यूज़18 इंडिया और उसके संपादक किशोर अजवाणी का शो सौ बात की एक बात जिसकी TRP 14% है। तीसरे नंबर पर इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का शो आज की बात है..रात 9 बजे के इस शो की टीआरपी 13.5% है।

खासकर प्राइम टाइम के स्लॉट में सबसे ज्यादा लड़ाई 9 बजे के बुलेटिन को लेकर होती है। क्योंकि अखाड़े के सारे दिग्गज इसी वक्त मैदान में दिखाई देते हैं। इंडिया टीवी के मुखिया रजत शर्मा..आजतक के सुधीर चौधरी…न्यूज़ 18 के किशोर अजवाणी सभी 9 बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करते हैं।

pic-social media

बावजूद इसके सैयद सुहेल का शो ‘ये भारत की बात है’ दूसरे Shows पर बीस साबित हो रहा है। सैयद सुहेल की अलग सोच और 9 बजे की टीम का अनुभव इस शो की सबसे बड़ी USP है। 9 बजे का शो ये भारत की बात है, लगातार कई महीनों से इस स्लॉट का नंबर-1 शो बना हुआ है।

pic-social media

सैयद सुहेल धारदार एंकरिंग के लिए जाने जाते हैं। एंकरिंग चाहे स्टूडियो से हो या फिर ग्राउंड रिपोर्टिंग सैयद सुहेल का अलग अंदाज़ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि वो दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।

READ: Ye Bharat Ki Baat hai, Syed Suhail, khabrimedia, Latest Breaking News, 9pm Prime Time Show