झाड़ू से पूरा देश साफ होगा: CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो (Road Show) किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान (Constitution) को बचाने का चुनाव है। सीएम मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि झाड़ू पर बटन दबाए। उन्होंने नारा लगाया कि 25 मई बीजेपी गई।
ये भी पढ़ेः Punjab को रंगला बनाने के लिए आपका साथ चाहिए: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पिहोवा विधानसभा और कुरुक्षेत्र लोकसभा (Kurukshetra Lok Sabha) के क्रांतिकारी लोगों से मिलने का अवसर मिला। लोगों के जोश में जज्बे में अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। जनता ने फैसला कर लिया है कि 25 मई बीजेपी गई, लोगों में बहुत गुस्सा है।

झाड़ू से पूरे देश को साफ किया जाएगाः सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 4 चरण में बीजेपी (BJP) की हार दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि देश इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सीएम मान ने कहा कि झाड़ू से पूरे देश को साफ किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड: 13 सीटों पर 349 कैंडिडेट्स ने भरे नॉमिनेशन

उन्होंने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सवा 2 साल में 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य के जरूरतमंद लोगों के बिजली का बिल माफ किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ, स्कूल का पुनरुद्धार किया गया और पंजाब में 16 टोल प्लाजा बंद किए गए है।