देश बढ़ेगा मोदी जी की गारंटी के साथ, आपके साथ और भरोसे से गौतमबुद्ध नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे: महेश शर्मा

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Jyoti Shinde,Editor,Khabrimedia.com

कहते हैं नेक़ नीयत से किया गया हर काम, अच्छे परिणाम ज़रूर देता है। इसी उम्मीद के साथ गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा रात-दिन एक किए हुए हैं। डॉक्टर महेश शर्मा का मानना है कि- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समर्थन से यूपी में विकास की रफ्तार पहले से दोगुनी हो गई है।

डॉक्टर महेश शर्मा हमेशा की तरह लगातार हर दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में डॉक्टर शर्मा, गांव चलो अभियान के तहत 12 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के ग्राम सभा गुरजा डेरीन व कामबख्शपुर गांव पहुंचे और   निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

गांव चलो अभियान के अंतर्गत डॉक्टर महेश शर्मा ग्राम सभा बदौली भी पहुंचे और वहां के निवासियों से आत्मीय संवाद किया। डॉक्टर शर्मा ने डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी भी दी।

अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा चोटपुर में पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा में भी डॉक्टर महेश शर्मा सम्मिलित हुए और स्थानीय निवासियों व किसान बंधुओ से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत संवाद किया।

इसके अलावा डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा स्टेडियम में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में भी सम्मिलित हुए और सुप्रख्यात भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल जी के भजनों का आनंद लिया।