30 October 2023 ka Rashifal..मेष से मीन..सबसे सटीक भविष्यवाणी

Trending Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन,MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: पैसे वाला पेड़ देख लीजिए..घर में लगाने से बीमारी भी दूर होगी

मेष राशि((Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। बिजनस में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके संपर्क सूत्र का विकास होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद चल रहा था, तो वह भी आज खत्म हो जाएगा, लेकिन आज आप गुस्से और भावुकता में किसी भी फैसले पर न पहुंचें।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सही दिशा में रखें घर का कैलेंडर..नहीं तो होगा नुक़सान

वृष राशि (Tauras)– आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन न लें। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। 

मिथुन(Gemini)   आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभाल कर रखें। कभी-कभी किसी विशेष विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं। युवाओं को अपनी मेहनत के मन मुताबिक परिणाम न मिलने से कुछ निराशा की स्थिति रह सकती हैं।

कर्क राशि(Cancer)  आज के दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए सोच सकते हैं, उसमें सफलता देखने को मिलेगी और आमदनी भी बढ़ेगी। आप सरकारी नौकरी करते हैं तो किसी भी बात को बेवजह तूल न दें, सहकर्मियों के साथ आपका दोस्ताना व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा में अच्छे अंक आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा

सिंह राशि (Leo)  आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। छात्र अपने कैरियर को लेकर भविष्य की रणनीति बनाएंगे, माता-पिता आज आपको कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में अगर बड़े बुजुर्ग हैं तो उन्हें घर का बना भोजन ही दें और अपना समय व्यर्थ की बातों के बजाय रचनात्मक कार्यों में लगाएं बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।

कन्या राशि((Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) – आज का दिन आपका मन अशांत रहेगा, जिस कारण आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आप कोई बड़ा डिसीजन बिना किसी के सलाह के ना लें और न ही अपना डिसीजन परिवार पर थोपे, नहीं तो आपका विरोध हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं, साथ ही कहीं बाहर जाने का परिवार के साथ मौका बन सकता है।

वृश्चिक राशि(Scorpio) दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। अपने व्यवहार में सहजता बनाकर रखें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आना वातावरण तथा संबंधों को खराब भी कर देता है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए। क्योंकि इस वजह से आर्थिक समस्या भी आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपके घर पर दूर रह रहे रिश्तेदार आ सकते हैं उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और पुरानी कुछ खास बातें भी करेंगे। आज आपके कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)    पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है, इससे वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। व्हीकल या प्रॉपर्टी खरीदने के प्लानिंग बना रही हैं, तो आज उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक रह सकता है।

कुंभ((Aquarius)   आज आपका दिन अच्छा रहेगा स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, परिवार में मतभेद दूर होंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आप को सुकून मिलेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव न ले तथा दुबारा प्रयास करें।

मीन(Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-30 October 2023 rashifal-Oct rashifal-30 Oct 2023 ka rashifal-rashifal October 2023

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)