Paralympic

Paralympic में टीम इंडिया का जलवा..नितेश ने भारत के खाते में डाला गोल्ड

खेल
Spread the love

पेरिस Paralympic 2024 में भारत को अपना दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है।

Paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को अपना दूसरा गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिल गया है। नितेश कुमार (Nitesh Kumar) ने पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने बैडमिंटन (Badminton) की मेंस सिंगल्स एसएल3 कैटेगरी में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बैथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। वो पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympic) 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत का कुल नौवां मेडल है।
ये भी पढ़ेः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए द्रविड़ के बेटे का चयन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि नितेश कुमार (Nitesh Kumar) और ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल के बीच गोल्ड मेडल मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले का पहला सेट नितेश कुमार के नाम रहा। उन्होंने 21-14 से ये सेट अपने नाम किया। वहीं, दूसके सेट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। एक समय ये सेट 16-16 की बराबरी पर था, लेकिन यहां ये नितेश कुमार पिछड़ गए।

Pic Social Media

इसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने दमदार वापसी की और 23-21 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। लेकिन इस सेट को जीतने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट के लिए आखिरी तक लड़ते हुए नजए आए। कुछ मौकों पर ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल आगे भी निकले, हालांकि नितेश ने धैर्य बनाए रखा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ये पैरालंपिक में नितेश का पहला मेडल भी है।

Paralympic 2024 में भारत का दूसरा गोल्ड

पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympic) 2024 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटर अवनि लेखरा ने जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड अपने नाम किया था। अब नितेश कुमार ने इस कारनामे को दोहराया है। बता दें, 2 गोल्ड के अलावा भारत की झोली में अभी तक 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल भी आ चुके हैं। बता दें, भारत को आज दो और गोल्ड मेडल मैच खेलने हैं। ऐसे में मेडल के साथ-साथ गोल्ड मेडल की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेः Paris Paralympics: टीम इंडिया ने गोल्ड- ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

भारत के हुए कुल 9 मेडल

पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympic) में भारत के कुल 9 मेडल हो गए हैं। दो गोल्ड के अलावा भारतीय पैराएथलीट्स ने 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया है। पैरालंपिक में भारत ने अपना बेस्ट प्रदर्शन तोक्यो 2020 में किया था। तब देश के आते में 5 गोल्ड के साथ ही 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज आए थे। इस बार उम्मीद कि जा रही है कि भारत तोक्यो से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 से ज्यादा मेडल पर कब्जा करेगा।