TCS: TCS के लाखों इंजीनियर्स को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर
TCS News: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में काम करने वाले लाखों इंजीनियर्स के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी (Tata Consultancy Services Company) अपने लाखों कर्मचारियों को मार्च में एनुअल सैलरी हाइक (Annual Salary Hike) देने का प्लान बना रही है। इस सैलरी हाइक को अप्रैल 2025 से लागू कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इंक्रीमेंट 4% से 8% के बीच हो सकता है। कोविड-19 (COVID-19) महामारी के समय पहले सैलरी हाइक (Salary Hike) डबल डिजिट में हो रहा था। लेकिन अब यह गिरकर सिंगल डिजिट पर आ गया है।
ये भी पढ़ेंः Train Ticket: ऑनलाइन जनरल टिकट कैसे बुक करें?

धीमी हो गई सैलरी हाइक की रफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल इकोनॉमिक (Global Economic) चुनौतियों की वजह से आईटी सेक्टर में सैलरी हाइक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पहले कोविड-19 के समय आईटी कर्मचारियों को अच्छी हाइक मिलती थी। रिपोर्ट के मुताबिक जिन बिजनेस वर्टिकल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है, वहां काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छा सैलरी हाइक मिलेगा। लेकिन ओवरऑल सैलरी हाइक ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहने वाला है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
40000 नए फ्रेशर्स होगी नियुक्त
फाइनेंशियल ईयर 2022 (FY22) में टीसीएस (TCS) ने अपने कर्मचारियों को औसतन 10.5% की सैलरी हाइक (Salary Hike) की थी। लेकिन साल 2024 (FY24) में कम हो कर 7-9% के बीच आ गई। अब साल 2025 में सैलरी हाइक और कम होकर 4-8% के बीच होने की उम्मीद है। दिसंबर 2024 तक, टीसीएस में टोटल 6,07,354 कर्मचारी काम कर रहे हैं। टीसीएस कंपनी मार्च 2025 तक 40,000 नए फ्रेशर्स को नियुक्त करने का योजना बना रही है। फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY26) के लिए कंपनी का भर्ती लक्ष्य और अधिक रहेगा।
ये भी पढ़ेंः IPL Schedule 2025: आईपीएल के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार..ये रही मैच की पूरी डिटेल
रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी से बोनस को जोड़ा
टीसीएस ने अपने कर्मचारियों की सैलरी हाइक और बोनस को रिटर्न-टू-ऑफिस (RTO) पॉलिसी से जोड़ा है। साल 2024 की शुरुआत में कंपनी ने फैसला किया था कि कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑफिस आना होगा। जो कर्मचारी इस पॉलिसी का पालन करेंगे, उन्हें सैलरी हाइक और बोनस में ज्यादा लाभ मिलेगा। टीसीएस ने फाइनेंशिलय ईयर 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में 12,380 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिकार्ड किया, जो साल-दर-साल (YoY) 5.5% की वृद्धि को दर्शाता है।
इसी दौरान कंपनी की रेवेन्यू हाइक 5.6% रही और यह 63,973 करोड़ रुपये तक जा गई। स्थिर मुद्रा के आधार पर टीसीएस (TCS) की आमदनी में 4.5% की वृद्धि रिकार्ड की गई। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) भी अपने कर्मचारियों को सैलरी हाइक देने की योजना में है। कंपनी फरवरी के अंत तक इंक्रीमेंट लेटर जारी कर सकती है। इंफोसिस में सैलरी हाइक का औसत 5% से 8% के बीच रहने की संभावना है। आपको बता दें कि इंफोसिस के पास मौजूदा समय में 3.23 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
