Surya Grahan

Surya Grahan: कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण, कब लगेगा सूतक काल?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली NCR
Spread the love

Surya Grahan: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, 21 सितंबर को लगने जा रहा है।

Surya Grahan: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, 21 सितंबर को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी। यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। यह घटना खगोलीय दृष्टि के साथ ही धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा, इस दिन क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य है या नहीं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

सर्वपितृ अमावस्या के दिन ग्रहण

ज्योतिर्विदों के मुताबिक, 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर आज बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह सूर्य ग्रहण विशेष इसलिए भी है क्योंकि यह सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व होता है। सूर्य ग्रहण का इस तिथि पर लगना एक दुर्लभ संयोग है।

सूर्य ग्रहण का समय और अवधि

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 21 सितंबर को रात 10:59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3:32 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। यह कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं?

बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से जुड़े नियमों का पालन करना और सावधानियां बरतना उचित माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सामान्यतः सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है।

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, टोंगा, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, और प्रशांत व अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत सहित अधिकांश एशियाई देशों में यह अदृश्य रहेगा।

गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता की सलाह

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल असर हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान महिलाओं को सोने से बचना चाहिए, साथ ही पहले से बना भोजन खाने से भी परहेज करना चाहिए। हालांकि ताजे फल खाना सुरक्षित माना जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रहण काल में इन मंत्रों का करें जाप

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान संतान गोपाल मंत्र, गर्भ रक्षा मंत्र आदि का जाप या श्रवण कर सकती हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है।

Pic Social Media

क्या सूर्य ग्रहण के दौरान सोना ठीक है?

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल में सोना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इस समय सोने से शरीर और मन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए सभी लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और रोगियों को सतर्क रहना चाहिए।

सूर्य ग्रहण पर आज 122 साल बाद बनेगा ये संयोग

ज्योतिर्विदों के मुताबिक, 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर आज बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। बता दें कि, कई वर्षों बाद साल 2025 के पितृपक्ष की शुरुआत ग्रहण से हुई और पितृपक्ष का समापन भी आज ग्रहण से ही होगा। साल 2025 से पहले ऐसा अद्भुत संयोग साल 1903 में बना था।

ये भी पढ़ेंः Navratri: शारदीय नवरात्र से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे! मालामाल होने की भविष्यवाणी

ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान

सूर्य ग्रहण के बाद दान-स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद हमें स्नान करने के बाद कुछ खास चीजों का दान करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद गुड़, मसूर की दाल, गेहूं, ताम्बे से निर्मित चीजें, लाल वस्त्र और सामर्थ्य के अनुसार धन का दान किया जाता है।

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और धरती के साथ चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। लेकिन, चांद धरती के भी चक्कर लगाता है। ऐसे में कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

कैसे देख सकते हैं सूर्यग्रहण?

बता दें कि भले ही देश में यह ग्रहण दिखाई न दे, लेकिन आप इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग Timeanddate के YouTube चैनल पर उपलब्ध होगी। आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी के जरिए ग्रहण के हर स्टेप को देख सकेंगे।