Supertech: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) से आ रही है। पिछले कई महीनों से ये सोसायटी सुरक्षा कारणों से चर्चा में है। सोसायटी में आए दिन लड़ाई झगड़ा की वजह से यहां की सुरक्षा एंजेंसी के साथ Facility प्रदान करने वाली एजेंसी Gravity पर भी सवाल उठने लगे थे। जिसे देखते हुए Gravity ने तीनों गेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी Jupiter नाम की सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दी। जूपिटर का कार्यकाल आज से ही शुरू हो गया है।
Gravity के Chief Estate Manager मनु त्यागी ने ख़बरी मीडिया को बताया कि सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। मनु त्यागी ने ये भी भरोसा दिया है कि जिस तरह की घटनाएं पहले हो चुकी है उम्मीद है कि जूपिटर के आने से उन घटनाओं पर ब्रेक लगाया जा सकेगा। हालांकि फिलहाल टावर गार्ड QSS के ही रहेंगे।
आपको बता दें सुपरटेक इकोविलेज-1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसायटी में शुमार है जिसमें करीब 7 हजार परिवार रहते हैं मतलब 20 हजार से ज्यादा लोग। ऐसे में इतनी बड़ी सोसायटी को संभालना मुश्किल नहीं है बशर्ते सिक्योरिटी एजेंसी अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझे।
बहरहाल सोसायटी में ये एक नये तरह का प्रयोग है जहां गेट की सुरक्षा किसी और एजेंसी को और टावर की सुरक्षा कोई दूसरी एजेंसी कर रही है। देखना ये होगा कि जूपिटर सिक्योरिटी एजेंसी, निवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।
