Supertech: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसायटी में से एक सुपरटेक इकोविलेज-1( Supertech Ecovillage-1(Greater Noida West) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 9 महीने की उठा पटक के बाद इको विलेज 1 सोसाइटी में YG Estate फैसिलिटी एजेंसी ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। निवासियों का आरोप था कि Gravity यहां की बुनियादी समस्याओं मसलन बिजली-पानी सुरक्षा का समाधान नहीं कर पा रही थी, सोसायटी में आए दिन बिजली और पानी की समस्या से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Supertech इकोविलेज-1 में ‘यलगार’! Gravity से ‘आर-पार’!

हालात तब और भी बदतर हो गए जब कुछ दिनों पहले 48 घंटे बिजली की किल्लत और अभी पिछले दो दिनों टावरों में पानी बिल्कुल ही आना बंद हो गया। इस कुव्यवस्था के खिलाफ निवासियों ने 10 अगस्त देर रात चक्का जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा। Gravity के मालिक खान ने अपने हाथ खड़े कर लिए और इस तरह सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा और IRP के हस्तक्षेप के बाद YG Estate ने फौरी तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि YG Estate की ये दूसरी पारी है लेकिन बुनियादी सुविधाओं से कोई भी समझौता नहीं होगा। सोसायटी में बिजली-पानी, सुरक्षा पुख्ता करनी होगी। अवैध वसूली/गतिविधि पूरी तरह समाप्त करनी होगी। EV1 सोशल वेलफेयर के प्रतिनिधि संजय शर्मा और शशिभूषण साह का कहना है कि यहां AOA बनाने की शख्त जरूरत है जिसपर हमलोग काम कर रहे हैं ताकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी हुई टीम सोसाइटी के सभी पहलुओं की निगरानी रख सके।
निवासियों का मानना है कि उम्मीद है कि नई एजेंसी निवासियों के उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
