सुपरटेक से बुरी ख़बर..बालकनी से गिरा बच्चा

दिल्ली NCR
Spread the love

सुपरटेक से रोंगटे खड़े कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार की शाम एक मासूम छठी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। घटना सुपरटेक केपटाउन(Supertech Cape Town Society के CS10 टावर का है। बच्चा टावर के 607 नंबर फ्लैट में यह परिवार रहता है. अचानक खेलते हुए मासूम छठी मंजिल से नीचे गिर गया, जिसके बाद वह बुरी तरीके से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बालकनी की ग्रिल छोटी होने की वजह से ये हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी फेलिक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. सोसाइटी के लोग खासतौर से मासूम बच्चे के लिए दुआ कर रहे हैं, कोशिश में जुटे हैं कि किसी तरीके से मासूम की जान बच जाए.