Why did Shubhankar Mishra leave NDTV?

Subhankar Mishra: शुभांकर मिश्रा- NDTV की राहें अलग, क्या रही वजह

TV
Spread the love

Subhankar Mishra: शुभांकर मिश्रा, सोशल मीडिया का वो चेहरा जिनके करोड़ों फौलोअर्स हैं। जिनके यूट्यूब वीडियोज़ के Millians में Views आते हैं। उस शुभांकर मिश्रा और एनडीटीवी इंडिया का नाता खत्म हो गया है। मतलब शुभांकर मिश्रा अब एनडीटीवी का हिस्सा नहीं रहे।  मिली जानकारी के मुताबिक  शुभांकर ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि मीडिया गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि खुद प्रबंधन ने शुभांकर का Contract खत्म कर दिया है।

​शुभांकर मिश्रा जून 2025 में NDTV के साथ जुड़े थे। चैनल पर उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘कचहरी’ की शुरुआत की, जो हर सोमवार रात 8 बजे प्रसारित होता था। लेकिन धीरे धीरे शुभांकर को इस शो से हटा दिया गया। उनकी जगह सुचरिता कुकरेती ने ले ली। 9 बजे का प्राइम टाइम शो सुहैल के खाते में चला गया। सूत्रों के मुताबिक शुभांकर को रात 11 बजे का शो दे दिया गया। मतलब साफ था कि संस्थान को शुभांकर से कोई लगाव नहीं रह गया था। कुछ लोग तो ये भी कह रहे कि वो शुभांकर चैनल पर कम अपने यूट्यूब चैनल की मार्केटिंग में ज्यादा ध्यान दे रहे थे इसी वजह से संस्थान ने उनका Contract रद्द कर दिया।

​इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर पत्रकारिता का रुख करने वाले शुभांकर ने बहुत जल्द ही सुर्खियां बोटर ली। शुभांकर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत ब्रैंड वैल्यू खड़ी की है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि क्या शुभांकर सोशल मीडिया पर फोकस करेंगे या फिर कोई और चैनल ज्वाइन करेंगे ?