मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, ‘पंजाब में बाल विवाह के लिए कोई जगह नहीं’
Punjab News: पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि 2022 से अब तक त्वरित कार्रवाई के जरिए 119 बाल विवाहों (Child Marriages) को सफलतापूर्वक रोका गया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़िए पूरी खबर…

मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि 2022 में 31, 2023 में 20, 2024 में 42 और 2025 में अब तक 26 बाल विवाहों को रोका गया है। यह उपलब्धि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार के सक्रिय और जिम्मेदार रवैये को दर्शाती है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: दिलजीत दोसांझ के पक्ष में आए CM भगवंत मान, कह दी ये बड़ी बात
गांव-गांव चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
पंजाब सरकार (Punjab Government) गांवों से लेकर शहरों तक जागरूकता अभियान चला रही है जिससे बाल विवाह की बुराई को खत्म किया जा सके। डॉ. बलजीत कौर ने जिला स्तरीय टीमों और अधिकारियों की तारीफ की, जो सरपंचों, पंचों और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को समय पर रोक रहे हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन रिभु ने भी ट्वीट कर डॉ. बलजीत कौर को ‘असली हीरो’ बताते हुए पंजाब के प्रयासों की सराहना की।

कानून का सख्ती से पालन
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने चेतावनी दी कि बाल सुरक्षा और बाल अधिकार कानूनों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाएं और कड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दें।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का बड़ा कदम, जेल विभाग में नियमित भर्तियों को मिली रफ्तार
लोगों से सहयोग की अपील
डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने पंजाब के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना कोई अभियान सफल नहीं हो सकता। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाएं।’ सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
