Punjab

Punjab: मान सरकार का व्यापारियों को बड़ा तोहफा, नई पॉलिसी के तहत किए कई अहम बदलाव

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab की मान सरकार ने राज्य के व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए नई औद्योगिक नीति के तहत ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। इस नीति की जानकारी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Minister Sanjeev Arora) और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन (Minister Hardeep Singh Mundian) ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सीएम मान ने उद्योगपतियों के साथ ‘उद्योग क्रांति सम्मेलन’ में 12 मुद्दों को हल करने का वादा किया था, जिनमें से दो का समाधान हो चुका है।

व्यापारियों के लिए नए अवसर

नई नीति (New Policy) के तहत औद्योगिक भूखंडों को अस्पताल, होटल, औद्योगिक पार्क और अन्य स्वीकृत परियोजनाओं के लिए उपयोग करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, लीजहोल्ड भूखंडों को फ्रीहोल्ड में बदलने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। अब केवल 10 लाख रुपये का शुल्क देकर लीजहोल्ड भूखंडों को फ्रीहोल्ड में परिवर्तित किया जा सकेगा, जिससे उद्योगपतियों को कानूनी और आर्थिक सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का बड़ा कदम, जेल विभाग में नियमित भर्तियों को मिली रफ्तार

उद्योगों को बढ़ावा, रोजगार के अवसर

मंत्री संजीव अरोड़ा (Minister Sanjeev Arora) ने कहा कि यह नीति पंजाब में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें। लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन के लिए एक प्रगतिशील और निष्पक्ष तंत्र स्थापित किया गया है, जो राज्य की आय बढ़ाने के साथ-साथ निवेशकों का विश्वास मजबूत करेगा और कारोबारी सुगमता में सुधार लाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: दिलजीत दोसांझ के पक्ष में आए CM भगवंत मान, कह दी ये बड़ी बात

डिजिटल सेवाएं और प्रशासनिक सुधार

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और डिजिटल बनाने पर जोर दे रही है। ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना के तहत 43 नागरिक सेवाओं, जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह, आय, निवास प्रमाणपत्र, और बिजली बिल भुगतान, को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। यह पहल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और शासन को पारदर्शी बनाने का एक बड़ा कदम है।