आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार भी जीत डॉ. महेश शर्मा की होगी!

चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति
Spread the love

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Result: देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव में 6 चरण का मतदान हो चुका है। अन्तिम चरण का मतदान बाकी है। वोटिंग होने के बाद सभी प्रत्याशियों के जीत और हार को लेकर अनुमान लगाने लगते हैं। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat) पर 26 अप्रैल 2024 दूसरे चरण में वोटिंग हो गई है। इस बार यहां से बीजेपी ने डॉ महेश शर्मा पर फिर से भरोसा जताया है। आपको बता दें कि महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं और 2024 में तीसरी बार बीजेपी ने महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) पर फिर से अपना भरोसा जताया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Bihar: RJD पर पीएम मोदी का हमला..बोले लैंड फॉर जॉब स्कैम वालों का काउंटडाउन शुरू

Pic Social Media

इस बार के चुनाव में डॉ महेश शर्मा के सामने सपा कांग्रेस गठबंधन (SP Congress Alliance) की तरफ से डॉ महेंद्र सिंह नागर दावेदारी मजबूत कर रहे थे वहीं बसपा की तरफ से राजेंद्र सिंह सोलंकी अपनी किस्मत को आजमा रहे है। 2019 लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने गठबंधन के प्रत्याशी सतबीर नागर को 3,36,922 हराकर जीत दर्ज की। वह दूसरी बार संसद पहुंचने में कामयाब हुए थे। डॉ। महेश शर्मा को 83,0812 वोट मिले, तो वहीं सतबीर नागर को 49,3890 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह को कुल 42077 वोट मिले थे। अगर हम बात करेंगे मतदाताओ की तो गौतम बुद्ध नगर में 2297478 कुल मतदाता है बीजेपी ने डॉ महेश शर्मा पर तीसरी बार भरोसा जताया है परिणाम चुनाव के बाद ही पता लगेंगे की कोन गौतम बुद्ध नगर का राजा बनेगा और किसके हिस्से आएगी हार।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के उम्मीदवार

बीजेपी- डॉ. महेश शर्मा
कॉंग्रेस -सपा गठबंधन- डॉ महेंद्र सिंह नागर
बीएसपी-राजेंद्र सिंह सोलंकी

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने कांग्रेस की 1971 वाली गलती याद दिला दी

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

डॉ. महेश शर्मा, बीजेपी ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी उन्हें 830,812 वोट यानी 59.64% लोगों ने वोट किया था।
इस चुनाव में दूसरे नंबर पर सतवीर नगर, बीएसपी थे उन्हें 4,93,890 वोट मिले। वहीं डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, (INC) को 42,077 वोट मिल थे। 2019 के चुनाव में जीत का अंतर 3,36,922 था।