Grahan 2023: अक्टूबर में लग रहे हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Grahan 2023: हिंदू धर्म के अनुसार देखें तो ग्रहण का एक खास महत्व है। बात करें वर्ष 2023 की तो इसमें कुल 4 ग्रहण देखने को मिलेंगे। इन ग्रहण में 2 ग्रहण बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और वो हैं 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण। साल 2023 के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में देखने को मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मानें तो एक ही महीने में 2 ग्रहण लगने का सीधा असर 12 राशियों के ऊपर भी पड़ेगा। ऐसे में जानिए कि इन दोनों ग्रहण का शुभ असर कौन – कौन सी राशियों के ऊपर खासतौर में पड़ने वाला है।

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण 2023
साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को पड़ेगा। और साल 2023 का जो आखिरी चंद्र ग्रहण होगा वो 29 अक्टूबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी इस बार मान्य होगा। जानकारी के लिए ये भी बता दें की सूतक काल को अशुभ काल भी माना जाता है। सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा माना जाता है कि नहीं करनी चाहिए। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। वहीं, इस काल में खाना पीना भी वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Kalawa Rules: कलावा पुराना होने पर क्या करें?

Pic: Social Media

अब जानिए कि इसका असर कौन कौन सी राशि जातकों के ऊपर पड़ सकता है
तुला

अक्टूबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर के आ सकता है। माना जा रहा है कि तुला राशि के जातकों को दोनों ग्रहणों के लाभ उठाने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि अच्छे भाग्य के साथ रुके हुए सारे काम जल्द से जल्द पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में भी आप अच्छा काम कर सकते हैं।

सिंह
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का असर अच्छा और शुभ देखने को मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में मौजूद रहेगा। इसलिए माना जा रहा है कि इस राशि के जातकों को अधिक फायदा मिल सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी कर रहे हैं तो उम्मीद है कि उन्नति होगी। और जो लोग व्यापार कर रहे हैं उम्मीद है कि उनके व्यापार में मुनाफा मिलेगा। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मैजूद होगी।

मिथुन
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों के लिए दोनों ग्रहण बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे सौभाग्य बढ़ेगा, आपको वहीं आर्थिक लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। करियर के साथ बिजनेस में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। इस अवधि के दौरान आप कोई बड़ा पद भी हासिल कर सकते हैं। धन की वर्षा होने की भी पूरी उम्मीद है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News