महागुन मंत्रा-2 के हुनरमंद बच्चे..वीर शिवाजी की तस्वीर बनाई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Jyoti Shinde, khabrimedia.com

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी महागुन मंत्रा-2 (Mahagun mantra 2) की तस्वीरें आपको वाकई खुश कर देगी। यहां नन्हे नन्हे बच्चे हाथों में कलर पेंसिल लिए वीर शिवाजी(Veer Shivaji) की तस्वीर बना रहे हैं। उसमें रंग भर रहे हैं। वो भी बड़े उत्साह के साथ। बच्चों के पेरेंट्स, सोसायटी के लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में महागुन मंत्रा-2(Mahagun mantra2) में बच्चों के द्वारा शिवाजी के चित्र में रंग भरने एवं उनके ऊपर लेख लिखने का कार्यक्रम महावीर शाखा द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें कविता पाठ, मंत्र और गीत भी हुए। बच्चों के हुनर की वहां मौजूद हर किसी ने तारीफ की।