रिपब्लिक टीवी नहीं टाइम्स नाउ पर दिखाई देंगी शिवानी

TV
Spread the love

‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में Special Correspondent डिफेंस कवर कर रही शिवानी शर्मा ने ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के साथ नई पारी शुरू की है। शिवानी को डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है। यहां भी शिवानी डिफेंस कवर करेंगी।

ये भी पढ़ें- ‘रिपोर्टर बाइक वाली’ एंकर ने इंडिया टीवी छोड़ दी

Pic -सोशल मीडिया

शिवानी ने करियर की शुरुआत 2003 में ‘ईटीवी’ उत्तर प्रदेश (अब न्यूज18) के साथ शुरू की थी। रिपोर्टिंग के साथ शिवानी ने यहां चैनल के खास शो ‘कुछ तो है’ की एंकरिंग भी की। 16 साल की लंबी पारी खेलने के बाद शिवानी ने 2020 में दिल्ली आ गईं और रिपब्लिक टीवी जॉइन कर लिया।  

ये भी पढ़ें- इंडिया टीवी के बुके में नए एंकर की एंट्री

Pic -सोशल मीडिया

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद शिवानी ने लखनऊ में ही ‘जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। शिवानी की डिफेंस से जु़ड़ी तमाम खबरें सुर्खियां बटोर चुकी है।

खबरी मीडिया की तरफ से शिवानी शर्मा को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

READ :  Shivani sharma, Khabri media,Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update,Journalist,Journalism