इंडिया टीवी के बुके में नए एंकर की एंट्री

TV

अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) को एक और बड़ा झटका लगा है। प्राइम टाइम एंकर विवेक शांडिल्य(Vivek Shandilya) ने चैनल को गुड बाय बोल दिया है। विवेक शांडिल्य रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे। विवेक शांडिल्य ने नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है। विवेक यहां एंकर/सीनियर एडिटर बनाए गए हैं।

बेबाक अंदाज, तीखे सवालों से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके विवेक शांडिल्य ने करियर की शुरुआत 2009 में ईटीवी भारत के साथ की थी। उसके बाद विवेक Zee छत्तीसगढ़ चले गए ।

ये भी पढ़ेंजल्द आ रहा है बड़ा नेशनल हिंदी न्यूज चैनल

करीब दो साल वहां काम करने के बाद विवेक बतौर रिपोर्टर/एंकर न्यूज नेशन से जुड़ गए। न्यूज नेशन में साढ़े 4 साल की लंबी पारी खेलने के बाद विवेक ने ज़ी हिंदुस्तान में एंट्री ली। और फिर 2 साल तक यहां रहने के बाद विवेक ने 2019 में रिपब्लिक भारत का दामन थाम लिया।

रिपब्लिक भारत में विवेक ने ’10 में है दम’, ‘खबर बड़ी है’, ‘ये भारत की बात है’ आर. भारत की बस, जैसे तमाम हिट शोज किए। प्रोग्रामिंग के साथ विवेक की सबसे बड़ी USP डिबेट शोज हैं।

ये भी पढ़ेंइंडिया टीवी की लंबी छलांग, रिपब्लिक भारत धड़ाम

खबरी मीडिया की तरफ से विवेक शांडिल्य को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Vivek Shandilya, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *