शनि अमावस्या: इन 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Shani Amavasya 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का एक अलग ही महत्व है। वहीं, शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहा जाता है। इस वर्ष अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिचरी अमावस्या भी कहा जाता है। साल 2023 में अश्विनी महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिचरी अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है।
शनिचरी अमावस्या इस वर्ष 14 अक्टूबर 2023 को है और इस दिन वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण भी लग रहा है। वहीं, अश्विनी मास की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या या पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन पितर धरती लोक से विदाई ले लेते हैं।

Pic: Social Media

ऐसे में जानिए कि शनिचर अमावस्या के दिन कौन कौन से राशियों के ऊपर शनिदेव जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी:

कुंभ राशि
शनिदेव जी के आशीर्वाद से कुंभ राशि के जातक को सही निर्णय लेने की क्षमता मिलेगी। शनि से जुड़ी व्यवसायों जैसे कि स्क्रैप धातु, चमड़ा, परिवहन आदि लोगों से जुड़े लोगों के लिए ये एक बेहतरीन समय होगा। आपको भारी प्रॉफिट भी हो सकता है। दूसरी ओर बिजनेस में अच्छा व्यापार करेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत का ये बहुत अच्छा समय है।

तुला राशि
14 अक्टूबर के दिन शनिचरी अमावस्या है, इस दिन शनि तुला राशि के छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े जातकों के ऊपर भी शनिदेव जी की कृपा होगी। ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए ये एक अच्छा समय है।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के दौरान न करें ये भूल, वरना होगा पछतावा

मिथुन राशि
शनिचरी अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातक पर शनिदेव जी की कृपा दृष्टि रहेगी। वहीं, आप दूसरों की जितनी सहायता करेंगे, आपको भी उठनी ज्यादा उन्नति होगी। आपको आपके पिता का पूरा सहयोग भी मिलेगा। वहीं, लंबी दूरी की यात्रा को भी तय कर पाएंगे

वृषभ राशि
शनिचरी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के सभी जातकों पर शनिदेव जी की खास तरह की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम या बिजनेस को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। वहीं, आपकी हर तरीके की आर्थिक समस्या भी दूर हो जाएगी। नए सौदों में लाभ प्राप्त होगा। वहीं, व्यवसायों में अधिक मुनाफा होगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi