Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के दौरान न करें ये भूल, वरना होगा पछतावा

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के फेस्टिवल को एक विशेष महत्व दिया गया है। ज्यादातर लोग इसकी तैयारियां कम से एक महीने पहले ही करना शुरू कर देते हैं। नवरात्रि का ये फेस्टिवल साल में दो बार सेलिब्रेट किया जाता है, ये पूरे ,9 दिनों तक चलता है। इन 9 दिनों में देवियों की पूजा अर्चना की जाती है, साथ ही मान्यता के अनुसार देवी आपके घर आती हैं और आपके घर को खुशियों से भर देती हैं।

ये नवरात्रि साल की दूसरी नवरात्रि है, जिसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। ये अश्विनी महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। ये त्योहार मां अम्बे के पूजा और अर्चना के लिए पूरी तरह से समर्पित है। लेकिन नवरात्रि के दौरान आपको कुछ ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए, इसके बाद आपको पछतावा हो सकता है। इस कड़ी में जानिए कौन कौन सी ऐसी मिस्टेक्स हैं, जिन्हें नवरात्रि के समय करने से बचना चाहिए।

खाने को न करें बर्बाद
खाना बर्बाद करना पाप के समान होता है। ऐसे में हमें खाने को बर्बाद नहीं करना चाहिए। ये अपमानजनक होता है, नवरात्रि में ऐसा भूलकर भी न करें। इस दौरान आपको संयम बरतने की जरूरत होती है।

शराब और तंबाकू
शराब और तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। भूलकर के लोग नवरात्रि में शराब का सेवन कर लेते हैं। इस दौरान देवी की आराधना की जाती है। इसलिए शराब और तंबाकू से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ऐसी मूर्ति

नॉनवेज खाना
मातारानी का 9 दिन के उपवास सभी के लिए बहुत खास होते हैं। इस दौरान सभी मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में आपको मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए।

लहसुन प्याज से करें परहेज
नवरात्रि के समय माता रानी को भोग लगाया जाता है। इस दौरान गलती से भी प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi