शपथ-ए-शमशेर..जानिए नई टीम में कौन-कौन ?

TV

जगदीश चंद्रा के चैनल भारत-24 को नया मैनेजिंग एडिटर मिल गया है। शमशेर सिंह..हालांकि इसका औपचारिक ऐलान महज एक रस्म अदायगी है। इससे पहले जब ज़ी हिंदुस्तान रिलॉन्च हुआ था तो जगदीश चंद्रा और शमशेर सिंह के नेतृत्व में चैनल ने बहुत कम समय में बुलंदियों को छू लिया था। ज़ी हिंदुस्तान ने TRP में धुरंधर चैनलों को पीछे छोड़कर टॉप5 में अपनी जगह बनाई थी। यही भरोसा जगदीश चंद्रा ने शमशेर सिंह के ऊपर एक बार फिर दिखाया है।

जाहिर है शमशेर सिंह भारत-24 को उसी तरह बुलंदी पर ले जाने की कोशिश करेंगे जैसा उन्होंने बाकी चैनलों में कर दिखाया। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह अर्नब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में बतौर मैनेजिंग एडिटर थे। शमशेर सिंह के नेतृत्व में ना सिर्फ चैनल ने रफ्तार पकड़ी बल्कि कई हफ्तों तक नंबर-1 की कुर्सी पर भी काबिज़ रहा।

‘रिपब्लिक भारत’ से पहले शमशेर सिंह ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। ज़ी हिंदुस्तान (Zee Hindustan) की अपनी पहली पारी के दौरान वह पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।  शमशेर सिंह ने ‘इंडिया टीवी’  बतौर एडिटर (करेंट अफेयर्स) अपनी सेवाएं दी।  

1998 में ‘आजतक’ (AajTak) से करियर की शुरुआत करने वाले शमशेर अलग अलग पदों से होते हुए डिप्टी एडिटर तक पहुंचे। ‘आजतक’ में उन्होंने जापान सुनामी, वॉशिंगटन में न्यूक्लियर सम्मिट, कोपनहेगन सम्मिट से लेकर कई चुनावों और बड़ी घटनाओं को कवर किया। 16 साल बाद यानी 2013 में ‘आजतक’ के साथ उनका सफर थम गया और ‘इंडिया टीवी’, ‘जी हिन्दुस्तान’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘रिपब्लिक भारत’ व वर्ष 2020 में फिर ‘जी हिन्दुस्तान’ होते हुए अब वह ‘भारत24’ से जुड़ने जा रहे हैं।

शमशेर सिंह को एक्सक्लूसिव स्टोरीज और स्पेशल शोज का मास्टर माना जाता है। ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले दिनों उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।   

खबरीमीडिया की तरफ से शमशेर सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। 

Shamsher SinghSenior JournalistManaging EditorKhabriMediaNews UpdateLatest News HindiBreaking News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *