Punjab में कड़ाके की सर्दी..इन दो जिलों में गिरते पारे ने ढाया कहर

पंजाब

Punjab News: पंजाब में अब मौसम ने तेजी से करवट ले लिया है। ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानों पर भी ठंड बढ़ने लगी है। पंजाब (Punjab) में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। दिन में हल्की धूप तो रात में अब ठिठुरन महसूस होने लग गई है। तापमान भी अब लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब को अग्रणी राज्य बनाएं, बुराइयों को जड़ से खत्म करें-CM मान

Pic Social Media

रविवार को पंजाब के फरीदकोट व फिरोजपुर में न्यूनतम तामान 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो कि पंजाब में सबसे ठंडे रहे। इसके साथ ही मोगा में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके अलावा चंडीगढ़ (Chandigarh) में 9.2 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.7 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पडे़गा कोहरा

मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि राज्य में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
बढ़ती ठंड से बढ़ रही हैं बीमारियां

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बढ़ती ठंड से लोगों को बीमारियां भी होने लगी हैं। लोग खांसी, जुकाम औऱ बुखार का शिकार हो रहे है। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए ठंड से बचाव करना चाहिए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखना होगा। वहीं घर से बाहर निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर बाहर निकले।