India Daily Live में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे विवेक प्रकाश

TV

बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार विवेक प्रकाश ने शमशेर सिंह के लॉन्च होने वाले नए चैनल India Daily Live ज्वाइन कर लिया है। विवेक प्रकाश को इनपुट एडिटर बनाया गया है। इससे पहले विवेक प्रकाश ANI में इनपुट डेस्क पर बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

BAG फिल्म्स से करियर की शुरुआत करने वाले विवेक प्रकाश ने चैनल में रहते हुए अलग अलग विधाओं में काम किया। उस समय एबीपी न्यूज़ पर चलने वाला शो सनसनी भी BAG फिल्म्स के बैनर तले ही बनाया जाता था। विवेक ने यहां रहते हुए खास शो के लिए कई सारे स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसमें ‘एक लाख का सूरज’ ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसमें दिखाया गया कि कैसे इंसान की जान बचाने वाला और भगवान का दर्जा पाने वाला डॉक्टर कैसे एक बच्चे का एक लाख रुपए में सौदा करता है।

इसके अलावे “कुवैत से लौटा रामपाल”। कबूतरबाजों के स्टिंग ऑपरेशन के बाद सनसनी के एपिसोड में लगातार 22 दिन मुहिम चलने के बाद कुवैत में फंसा होशियारपुर का रामपाल वापस लौटा था।

2007 में विवेक ने काबुल (अफगानिस्तान) में AINA world के लिए काम किया जो अफगानिस्तान को एक नई दिशा देने वाला संस्थान था। साइकोलॉजीकल ऑपरेशन के तहत एक टीवी सीरियल में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करने के अलावे विवेक ने काबुल में एड फ़िल्म और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।

2007 में विवेक न्यूज़ 24 की लॉन्चिंग का हिस्सा बने और  असाइनमेंट डेस्क पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 में विवेक ने महुआ न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। चैनल में विवेक बतौर असाइनमेंट हेड जुड़े थे। यहां रहते हुए विवेक ने चैनल को नम्बर-1 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उसके बाद विवेक न्यूज़ नेशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। हालांकि उनका सफर बेहद छोटा रहा। फिर विवेक इंडिया न्यूज़ की री-लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। और 7 साल तक अपनी सेवाएं दी। उसके बाद विवेक ज़ी हिंदुस्तान पहुंच गए और इनपुट टीम के लीडर बने।

खबबरीमीडिया की तरफ से विवेक प्रकाश को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Vivek Prakash, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism