नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

प्रिंट

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो बाथरूम में फिसल गए। वैदिक हिंदी के काफी प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक हैं। वैदिक एक राजनीतिक विश्लेषक के साथ स्वतंत्र स्तंभकार थे। वो नियमित रूप से देशभर में चल रहे मुद्दों पर अपने विचार लिखते थे। वेद प्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक के रूप में जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) थे। वैदिक भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष भी रहे। उनका जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में जेएनयू से पीएचडी की। वैदिक को दर्शन और राजनीतिशास्त्र में दिलचस्पी थी। वे अक्सर इन मुद्दों पर अपने विचार रखते थे।
हाफिज सईद से मुलाकात रही चर्चा में
साल 2014 में वैदिक ने हाफिज सईद से मुलाकात की थी। उन्होंने सईद के इंटरव्यू को अपने वेबसाइट पर सार्वजनिक भी किया, जिस पर काफी विवाद छिड़ा था।

50 से ज्यादा देशों की यात्रा की
वेद प्रताप वैदिक न सिर्फ भारत के मुद्दों में दिलचस्पी रखते थे, बल्कि वो विदेशी राजनीति और कूटनीति के विषयों पर भी खूब लिखते थे। उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की। वो संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे।

Read:- vaid pratap vaidik, senior journalist, press trust of india, bhasha, navbharat times, jnu, phd, hafiz sayed, khabrimedia