सहारा इंडिया में बड़ा उलटफेर, जानिए क्यों उपेंद्र राय से छीन ली गई गद्दी ?

TV

सहारा इंडिया में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब उपेंद्र राय सहारा इंडिया परिवार के सदस्य नहीं रहे। उपेंद्र राय ने खुद फेसबुक पर अपने इस्तीफे का कबूलनामा पोस्ट किया है।

उपेंद्र राय ने लिखा है- उन्होंने साफ है कि वो CEO और Editor-in-Chief के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

अब इसके पीछे की वजह भी जान लीजिए। सहारा श्री सुब्रत राय ने सुमित रॉय को नया मीडिया हेड बनाया है। साथ ही उपेंद्र राय को नए मीडिया हेड सुमित राय को रिपोर्ट करने के लिए कहा है। ऐसा सुब्रत रॉय द्वारा जारी आदेश में लिखा है। इसके पहले ही उपेंद्र राय ने इस्तीफ़ा दे दिया है। इस तरह एक बार फिर से उपेंद्र रॉय का सहारा से नाता टूट गया है। खबर ये भी है कि उपेंद्र राय महीनों से दफ्तर नहीं जा रहे थे। इसे भी उनके इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुमित रॉय इसके पूर्व भी सहारा मीडिया के हेड रह चुके हैं। सुब्रत राय की चिट्ठी आप भी पढ़िए।

READ: Upendra Rai, Sahara News Network, khabrimedia, Latest Media News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *