जूनियर ‘सिंह’ की भारत24 में ग्रैंड एंट्री

TV
Spread the love

भारत24 से बड़ी खबर सामने आ रही है। नीरज सिंह ने बतौर आउटपुट हेड चैनल ज्वाइन कर लिया है। नीरज सिंह इसके पहले बतौर आउटपुट हेड ज़ी हिंदुस्तान में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

नीरज ‘जी हिन्दुस्तान’ के सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी लीड कर रहे थे। ‘जी समूह’ के साथ नीरज सिंह की ये दूसरी पारी थी। ‘रिपब्लिक भारत’ से जुड़ने से पहले नीरज ‘जी न्यूज’ से करीब पांच साल तक जुड़े रहे थे।

इसके पहले नीरज सिंह ‘रिपब्लिक भारत’ में वह सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर थे। नीरज अर्नब गोस्वामी के मशहूर शो ‘पूछता है भारत’ की जिम्मेदारी नीरज सिंह के पास ही थी। नीरज सिंह एक मंझे हुए पत्रकार के तौर पर जाने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से नीरज सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। 

READ :  Neeraj Singh, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism