सीनियर एंकर अनंत त्यागी का टाइम्स नाउ नवभारत को गुडबाय

TV
Spread the love

बड़ी ख़बर नेशनल न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) से आ रही है। जहां सीनियर एंकर अनंत त्यागी(Anant Tyagi) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अनंत फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अनंत जल्द ही किसी बड़े ग्रुप को ज्वाइन करने वाले हैं।

अनंत त्यागी टाइम्स नाउ नवभारत के फाउंडर मेंबर्स में से एक थे। अनंत यहां 7 बजे शो- धाकड़ एक्सक्लूसिव और 10 बजे का शो संकल्प होस्ट करते थे। टाइम्स नाउ नवभारत से पहले अनंत त्यागी अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का अहम हिस्सा थे।

इंडिया लीगल मैगजीन से करियर की शुरुआत करने वाले अनंत त्यागी ने कुछ समय में ही बतौर एंकर न्यूज़ नेशन(News Nation) ज्वाइन कर लिया। जहां अनंत ने लंबी पारी खेली। उसके बाद अनंत रिपब्लिक भारत का हिस्सा बने। अनंत स्टूडियो एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर हैं।

अयोध्या राम मंदिर, यूपी इलेक्शन, गुवाहाटी बाढ़, गुजरात इलेक्शन, पाकिस्तान में सत्ता पलट जैसी अहम ख़बरों को अनंत ने कवर करके खूब सुर्खियया बटोरीं। उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले अनंत त्यागी अपने शांत और सौम्य नेचर के लिए जाने जाते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अनंत त्यागी को नए सफ़र के लिए ढेर सारी अग्रिम बधाई।