ख़बरीमीडिया की ख़बर पर मुहर..कल भारत24 को मिलेगा नया मैनेजिंग एडिटर!

TV

Jyoti Shinde,Editor

बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को भारत24 को नया मैनेजिंग एडिटर मिलने जा रहा है। नए मैनेजिंग एडिटर का नाम है सिद्धिनाथ विश्वकर्मा।

ये भी पढ़ें: भारत24 को मिलने वाला है नया मैनेजिंग एडिटर!

इसके पहले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा न्यूज़18 इंडिया में रात 8 बजे का शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ को लीड कर रहे थे। 14 जुलाई को सिद्धिनाथ विश्वकर्मा का न्यूज़18 इंडिया में आखिरी दिन था।

झारखंड के रहने वाले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद सिद्धिनाथ दिल्ली आ गए और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन(IIMC) से रेडियो-टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी की।

सिद्धिनाथ ने मीडिया करियर की शुरुआत ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सहारा समय’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा। ‘सहारा समय’ के बाद सिद्धिनाथ ने ‘आजतक’ में भी लंबे समय तक काम किया। सिद्धिनाथ साल 2014 में ‘जी न्यूज’ पहुंचे और अलग-अलग जिम्मेदारी निभाते हुए आउटपुट एडिटर तक का सफर तय किया।  

खबरीमीडिया की तरफ से सिद्धिनाथ विश्वकर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Siddhinath-vishwakarma-News18 india-Zee News-Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism