बर्थडे के दिन 2 साल की बच्ची की मौत..दोनों भाई खेलते रहे, भनक तक नहीं लगी

दिल्ली NCR

बच्ची का दूसरा बर्थडे..घर में जश्न का माहौल..इसी बीच बच्ची खेलते-खेलते कहां से पानी से भरे टब के अंदर गिर गई। किसी को पता नहीं चला। ख़बर ग्रेटर नोएडा के बादलपुर के दुजाना गांव की है। जहां दो साल की बच्ची साक्षी की टब में गिरने से मौत हो गई।

सौ. सोशल मीडिया

साक्षी के परिजनों के मुताबिक शनिवार को उसका बर्थडे मनाने की तैयारियां चल रही थीं। पिता बच्ची के लिए केक लेने गए थे। वहीं मां..साफ-सफाई में जुट गई। साक्षी के दोनों भाई पास में ही खेल रहे थे। इस दौरान पता नहीं कब साक्षी खेलते खेलते टब के पास पहुंच गई और उसमें मुंह के बल गिर गई। जिससे उसके रोने की भी आवाज नहीं आई। कुछ देर के बाद जब घर की सफाई करने के बाद बच्ची की मां वहां आई तो उसे साक्षी कहीं दिखाई नहीं दी। वह उसे आस-पास खोजने लगी। इसी दौरान उसकी नजर टब पर पड़ी।  

काफी मन्नतों के बाद हुई थी बेटी
पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। सभी लोग आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल भागे।  वहां बच्ची का रात भर इलाज चला। लेकिन उसे बचा नहीं पाए। बच्ची की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।