मुंबई का साथ छोड़ इस टीम का कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा!

खेल

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बहुत बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि वो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई से नहीं बल्कि किसी और टीम से खेलते हुए नज़र आ सकते है।

ये भी पढ़ेंः भारत ने द.अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात, अर्शदीप ने लिए 5 विकेट

Pic Socisl Media

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले ही अपने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए पहले गुजरात से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया फिर अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तानी का जिम्मा सौप दिया। जिसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि रोहित शर्मा कहीं आईपीएल से संन्यास तो नहीं ले रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा आने वाले सीजन में चैनई सुपर किंग्स से जुड़ सकते है और वो भी चैनई के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर कप्तानी कर सकते है। क्योंकि धोनी का भी आईपीएल 2024 के सीजन खेलना लगभग मुश्किल ही लग रहा है इसलिए चेन्नई कि टीम रोहित शर्मा पर बड़ा दाव खेल सकती है।

दरअसल मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट एक उनकी तस्वीर शेयर कर खूब तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में जर्सी में नजर आ रहे हैं।

बद्रीनाथ ने फोटो कैप्शन में लिखा कि अगर ये। बद्रीनाथ के इस तस्वीर के बाद फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से पहले वर्ष 2008 से लेकर 2010 तक डेक्कन चार्जेस के लिए भी खेल चुके हैं। रोहित ने डेक्कन के साथ साल 2009 में बतौर खिलाड़ी पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद वे फिर मुंबई इंडियंस में गए। मुंबई ने साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तानी दी।
रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जितवाए। उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है।