सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का बड़ा धमका,बना डाले कई रिकॉर्ड

क्रिकेट WC खेल

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया
World Cup:
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे है वनडे विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला मुंबई में खेला जाना है लेकिन उससे पहले हुए भारत और नीदरलैंड्स (Netherlands) के मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड बना डाले और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को भी पीछे छोड़ दिया है।
कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 54 गेंद में 61 रन की पारी खेली जिसमे 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे और रोहित ने 2 छक्के लगाने के दौरान एक कैलेंडर में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। रोहित शर्मा के अब 2023 में कुल 60 छक्के हो गए है। 2015 में डिविलियर्स ने 58 छक्के लगाए थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः WC से बाहर हुआ पाक, न्यूजीलैंड से होगा भारत का सेमीफाइनल

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः नीदरलैंड्स के खिलाफ 9-0 करने उतरेंगे भारतीय शेर
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 बार 500 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वे लगातार 2 सीजन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में 648 रन बनाए थे। वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 1996 और 2003 में 2 बार 500 से अधिक रन बनाए थे। यही नहीं रोहित बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वे 2023 में अब तक 24 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन ने सबसे अधिक 22 छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर सके हैं। सहवाग ने 321 मैच में 42 की औसत से 15758 रन बनाए हैं। 36 शतक और 65 अर्धशतक जड़ा है। 319 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सचिन ने 346 मैच में 48 की औसत से 15335 रन बनाए हैं। 45 शतक और 75 अर्धशतक ठोका है। नाबाद 200 रन बेस्ट प्रदर्शन है। दूसरी ओर रोहित ने अब तक 312 मैच में 14049 रन बनाए हैं। 40 शतक और 72 अर्धशतक लगाया है।

Read World Cup. khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi