टी20 में भारत के सबसे सफ़ल कप्तान बने रोहित शर्मा! धोनी को छोड़ा पीछे

क्रिकेट WC खेल

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले के साथ-साथ अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड बना डाले। रोहित भारत के तरफ से सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले में भारत के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित दुनिया के सबसे सफल टी20 कप्तानों की लिस्ट में बराबरी कर ली है।
ये भी पढ़ेंः रोहित शर्मा बने सेंचुरी किंग,एक ओवर में कूट डाले 36 रन

Pic Social Media

अफगानिस्तान (Afganistan) के खिलाफ तीसरे मैच में भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज करते हुए 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीनस्वीप किया जो कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में 42वीं जीत थी। भारत के तरफ से अभी तक सबसे अधिक टी20 में जीत महेंद्र सिंह धोनी ने की थी जिनके नाम 41 जीत थी। वहीं इस मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं जिनके नाम 50 मैच में 30 जीत दर्ज है।

टी20 क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान अशगर अफगान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन, यूगांडा के पूर्व कप्तान ब्रायन मसाबा ने बतौर कप्तान 42-42 जीत दर्ज की हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत 41 मैच जीता है। एक मैच टाई रहा है जो 2007 में हुआ था जिसमे बॉल आउट में उसने पाकिस्तान को हरा दिया था। उनके अलावा बाकी चारों कप्तानों के मामले में ऐसा नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। उनकी कप्तानी में भारत 76.74 प्रतिशत मैच जीता है।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए थे जिसमें रोहित शर्मा ने 69 गेंद पर 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जिसमे 8 छक्के और 12 चौके शामिल थे तो वहीं रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 69 रनों की पारी खेली। हालांकि अफगानिस्तान ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए और मैच टाई हो गया जिसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा लेकिन दूसरे सुपर ओवर में भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।