Anchor Priyanka Sharma bids goodbye to Republic Bharat!

Republic Bharat: रिपब्लिक भारत से सीनियर एंकर प्रियंका का अलविदा, नई पारी जल्द

TV
Spread the love

Republic Bharat: बड़ी खबर नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत से आ रही है। सीनियर एंकर प्रियंका शर्मा ने रिपब्लिक भारत में अपनी शानदार और लंबी पारी के बाद चैनल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस सफ़र के लिए आभार जताते हुए सफ़र को आगे बढ़ाने की बात की है।

हाल ही में तेज प्रताप यादव के साथ किया गया उनका दमदार और बेबाक पॉडकास्ट ज़बरदस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसने एक बार फिर उनकी मज़बूत पकड़, निडर सवालों और प्रभावशाली प्रस्तुति को साबित किया।

इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन और फेसबुक पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रियंका शर्मा की एक मज़बूत डिजिटल पहचान है। उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने नए सफ़र की शुरुआत फिर से किसी बड़े टीवी चैनल से करती हैं या फिर वो डिजिटल की दुनिया में कदम रखेंगी।

ख़बरी मीडिया की तरफ से प्रियंका शर्मा को नए सफर के लिए अग्रिम बधाई।