अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल Republic Bharat ने अपने न्यूज रूम के लिए हिंदी न्यूज एंकर पद पर भर्ती निकाली है। चैनल की ओर से ऐसे अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे गए हैं, जिन्हें लाइव ब्रॉडकास्ट और न्यूज डेस्क ऑपरेशन का अच्छा अनुभव हो।
5 से 10 साल अनुभव जरूरी
जारी भर्ती सूचना के अनुसार उम्मीदवार के पास मीडिया इंडस्ट्री में 5 से 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़, बेहतर लेखन और एडिटिंग स्किल्स तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की अच्छी समझ जरूरी बताई गई है।
तेज न्यूज सेंस और एडिटोरियल समझ जरूरी
चैनल ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार में तेज न्यूज सेंस, दबाव में काम करने की क्षमता और बेहतर एडिटोरियल जजमेंट होना चाहिए। साथ ही हाई-एनर्जी न्यूज रूम के अनुसार टीम के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन स्किल्स भी अपेक्षित हैं।
नोएडा सेक्टर-158 में होगी पोस्टिंग
यह पद नोएडा सेक्टर-158 स्थित रिपब्लिक भारत के ऑफिस के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
इस ईमेल पर भेजें CV
आवेदन के लिए उम्मीदवार अपना रिज्यूमे इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं:
