Rana yashwant quits from itv network india news

Itv Network: आईटीवी नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत का इस्तीफा

TV दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

बड़ी ख़बर आईटीवी नेटवर्क(ITV Network) से आ रही है। एडिटर-इन-चीफ़(Editor-in-Chief) राणा यशवंत ने 12 साल बाद संस्थान से अलग होने का फैसला लिया है। आपको बता दें आईटीवी नेटवर्क खासकर इंडिया न्यूज़ को नए मुकाम तक पहुंचाने में राणा यशवंत का अहम योगदान रहा है। राणा यशवंत ने आईटीवी नेटवर्क के मुखिया कार्तिकेय शर्मा और ऐश्वर्या शर्मा का शुक्रिया अदा करते हुए बड़ा ही भावुक पोस्ट लिखा है….

खबरों की दुनिया में रहने और खबरों की गहरी समझ रखनेवाले राणा य़शवंत मूलत: बिहार के छपरा जिले के रामपुर कला गांव के रहने वाले हैं और वहीं से उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने पटना में रहकर की। बाद में वे बनारस आ गए और यहां रहकर उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। वे आईआईएमसी के 1996-97 बैच के छात्र रह चुके हैं और कई जाने-माने चैनलों में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इनमें ‘जी न्यूज’, ‘आजतक’, ‘महुआ’ और ‘इंडिया न्यूज’ जैसे चैनल शामिल है।

उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम के लिए उन्हें रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2012 में उन्हें राजीव गांधी ग्लोबल एक्सिलेंस अवॉर्ड भी मिल चुका है। वर्ष 2016 में उनका काव्य संग्रह ‘अंधेरी गली का चांद’  भी मार्केट में आया था, जिसने काफी प्रशंसा बटोरी थी। सूत्रों के मुताबिक राणा यशवंत जल्द ही बड़ी पारी का ऐलान कर सकते हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से राणा यशवंत को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।