Rashifal

Rashifal: इन राशियों की पलटेगी किस्मत..18 साल बाद शनि और राहु का दुर्लभ संयोग

Yours राशि
Spread the love

Rashifal: राहु और शनि की युति से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ और करियर में तरक्की

Rashifal: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, ग्रह (Planet) समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और अपने मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। फिलहाल, मायावी ग्रह राहु (Planet Rahu) मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और कर्मफल दाता शनि देव (Shani Dev) मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद, इन दोनों ग्रहों की युति मीन राशि में बनने जा रही है। इस युति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है, जिससे उनके जीवन में आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौन सी हैं…
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके

Pic Social Media

इन राशियों की पलटेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शनि देव की युति मिथुन राशि के लिए शुभ साबित हो सकती है, क्योंकि यह युति करियर और कारोबार भाव पर बन रही है। इस समय आपको अपने काम-कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, नौकरी में पदोन्नति मिलने के भी पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय करियर में सफलता का संकेत दे रहा है। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। साथ ही, पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के लिए शनि और राहु की युति बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रही है, जिससे आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इसके अलावा, जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील्स और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। इस दौरान अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ हो सकता है, और व्यापारीगण बड़ी व्यवसायिक डील्स कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और राहु का संयोग बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है, क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बन रही है। इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है और आपको देश-विदेश की यात्रा का अवसर मिल सकता है। जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील्स और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। इस दौरान अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा, इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।