25 May 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में ये चीजें ना गिरने दें..लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में आपके लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। आपको पुराने मित्रों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपके जीवन में अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज आपको पत्‍नी पक्ष के लोगों से भी सम्‍मान मिलेगा। रात का वक्‍त आनंद में बीतेगा और आपको लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में आपके प्रयास आज तेजी पकड़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर आप पूरी निगाह बनाकर रखें। अपनी पुराणी गलतियों से सबक लें। रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान थे, तो उन्हें आज किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उनकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपको लाभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और आपको लाभ होगा। आपके कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके मन में एक साथ कई विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत अमल करें, तभी आप उनसे अच्छा लाभ कमा सकेंगे। आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में कम लाभ पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपको थकान व पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है और आपको हर मामले में लाभ होगा। आज किसी की बातों में आने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। आपको आज दिन के बाद के हिस्‍से में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग के भावना लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण प्रयास आपके तेज रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भाई बहन से सलाह की आवश्यकता होगी। आप खुद बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे, नहीं और पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। 

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभकारक है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की मदद करने के साथ ही आज बुजुर्ग लोगों की सेवा भी करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति भी पूरी निष्ठा रखेंगे और इसका आपको लाभ होगा। आज नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ेः घर में मकड़ी का जाला बना सकता है कंगाल..पढ़िए क्या करें उपाय?

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा और माताजी से आपकी बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे कामों में आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों में माफी मांगनी पड़ सकती है और स्वास्थ्य में यदि आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाएंगे, तो आप काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आपको धार्मिक मामलों में लाभ होगा और लोग आपकी मदद करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम से लेकर रात आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव के लिए रहेगा। आपको आज अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। इसके अलावा आज आप जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आज का दिन बुद्धि विवेक से नए कार्य करने में बीतेगा। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपके परिजन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपका मन प्रसन्‍न होगा। यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी तरक्की करते देख आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यापार में आपको कोई निर्णय लेने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और परिवार में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। यदि कोर्ट कचहरी से संबंधित किसी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह परेशानी भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)