24 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: कर्ज दिया हुआ धन मिल जाएगा वापस, बस करें ये काम

मेष राशि(Aries)  आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर उनका प्रमोशन होने के पूरे संभावना बनती दिख रही है। आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ समस्‍या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप फिजूलखर्ची और विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

 मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपको चंद्रमा के शुभ प्रभाव से उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आपकी राज्य मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों और भागीदारों का सहयोग पूरा मिलेगा। अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

 सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से विनम्रता से काम ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी अजनबी की बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबके हित में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनी किसी गलत आदत के कारण अपने पिताजी से डांट खा सकते हैं। जीवनसाथी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसमें आपको ढील देना नुकसान देगा, इसलिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

तुला राशि (Libra) –आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कामकाज में आलस्य को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ मामलों में आपको अपने परिवार के लोगों से समस्‍या हो सकती है। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा आ सकती है। आज ऑफिस के काम को आप समय से पूरा कर लेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने की संभावना है और आपका मनोबल ऊपर उठेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी शक्ति को बल मिलेगा। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे साथी प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर माता-पिता से बहसबाजी ना करें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आप किसी काम को ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि(Pisces)  मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष की तरफ से सभी चिंताएं दूर होंगी। आपको अपने प्रियजनों से हर प्रकार का सहयोग और लाभ मिलेगा। दोस्‍तों का साथ मिलने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अपराह्न से लेकर शाम तक ऑफिस के काम में कुछ परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-24 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 24 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)