20 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आपको यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ऑफिस में रखें ये चीजें, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा कारोबार

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में  आपको बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  किसी अच्छे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने की नियत न रखें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)-कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा। आप यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज चार चांद लगेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस लौट सकता है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको हर कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी और आप हर काम को फोकस के साथ पूरा कर लेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और धन संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा। सेहत का ध्‍यान रखें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। परियजनों के साथ आपका समय अच्‍छा बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों के लिए ग्रहों की दशा शुभ है और आज आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगेू। आज आपका पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष और संतोष रहेगा और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। प्रतिद्वन्दियों से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपको धन और सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra)–आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। घर में यदि विधुर या कोई विधवा है तो उन्हें एक बार फिर से गृहस्थ जीवन में पैर रखने का जिंदगी अवसर देगी। सेहत में स्किन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साफ-सफाई पर पैनी निगाह बना कर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। शाम को सायंकाल प्रियजनों से भेंट होगी और रात का वक्‍त दोस्‍तों के साथ खुशी में बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग करने वाला होगा। आज आप घर की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी की वजह से तनाव हो सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं इसमें आपकी विजय हो जाएगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)-इस जाति के लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि परिवार वालों का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की सहायता से आपको आय के भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें कुछ दिक्कत आ सकती है सावधानी से काम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खर्च वाला रहेगा। आज आपको भागदौड़ की वजह से थकान होगी और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के पहले उसके बारे में सब कुछ जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं के बारे में जांच लें। शाम को आपकी सेहत में सुधार होगा और आपको धन के मामले में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)-मीन राशि के पेशे से वकील और अध्यापक को अपनी वाणी को शुद्ध रखना होगा क्योंकि दूषित वाणी दूसरों की नजरों में गिराने में देर नहीं लगेगी। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है जिसे देखकर व्यापारी वर्ग मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहें है, वह कुछ दुविधा में नजर आ सकते हैं अर्थात उन्हें पढ़ाई में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-20 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 20 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)