04 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः 4 मई को गजकेसरी योग का शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। काम की अधिकता से आपको लाभ होगा। काम की अधिकता के चलते आप परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा सा समय का सही से प्रबंधन करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के विवाद में उलझना सही नहीं है। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रत‍ि सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। वाणी पर संयम रखें तो आपके विरोधी परास्‍त होंगे।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके अंदर आलस्य रहने के कारण अपने काम कल पर टाल सकते हैं। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके धन पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आज के दिन विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा और आपका काफी समय से रुका कोई कार्य संपन्‍न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। संभलकर रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आपको अपने जूनियर के साथ की आवश्यकता होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको उनकी चिंता सताएगी। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्य आपसे नाराज हों। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च करेंगे। आपको ऑफिस में किसी सहयोगी से तनाव मिल सकता है और आपका झगड़ा हो सकता है। आपको धन के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयास करेंगे। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपको अच्छा रहेगा। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टीज संबंधित विवाद में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे, नहीं तो साथी आपको धोखा दे सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए चौकन्ना रहें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में वृद्धि का दिन है। आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपको किसी मामले में झगड़े और विवाद से बचने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। आज आप विवेक का प्रयोग करके जो फैसले लेंगे उससे आपको लाभ होगा। आपको रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आज आपकी प्रियजनों से भेंट संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए हुए के सुझावों का स्वागत होगा। आपको मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी छोटे-मोटे सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता से भरा होगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको अचानक से कहीं से रुका धन मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आवश्यक काम की सूची बनाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने काम पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इसमें ढील न दें। आज आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आपके परिवार में बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई आवश्यक सूचना मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विजय कारक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। ऑफिस में लोगों के साथ आपके संबंध पहले से मधुर होंगे।

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)