15 Nov 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन,MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली पूजन के बाद जानिए गणेश – लक्ष्मी जी की मूर्ति का क्या करना चाहिए?


ये भी पढ़ेंः सुबह उठकर क्यों सबसे पहले क्यों देखें हथेली, जानें कारण और महत्व
मेष राशि
(Aries)– आज मेष राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति प्रबल रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों का साथ मौज-मस्ती के पल बिता सकते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ आपके रिश्ते भी आज बेहतर होंगे।

वृष राशि (Tauras)– वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीति की दिशा में किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता के गठजोड़ से आपको लाभ होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य संपन्‍न होंगे। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य की ओर झुकाव लेकर आएगा। व्यापार में आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी और आप उससे अच्छा खासा धन कमाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, लेकिन वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार क्षेत्र में यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको हानि की प्राप्ति हो सकती हैं। बस आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। अन्यथा आपके विरोधी आपको व्यापार में घाटा भी करा सकते हैं, यदि आप किसी वाहन का प्रयोग करते हैं तो वाहन को चलाने से बचें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है, और आपको चोट भी लग सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) – आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि((Virgo)– आज आपका दिन शानदार रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। दोस्तों के साथ कहीं आस पास जाने का प्लान बन सकता है। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।

तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और उतार-चढाव वाला रहेगा। आज इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य नरम रहने की आशंका है। कुछ घरेलू काम और जिम्मेदारियों के कारण आज छात्रों का मन पढाई में कम लगेगा। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हालात आज थोड़े सामान्य बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – वृश्चिक राशि वाले आज अगर कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही आसपास के लोगों की मदद लें। हो सकता है कि इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपने अपने स्तर पर जो भी करना है, उसे समय रहते ही कर लें। अपनी योजनाओं को गुप्त रूप रखकर कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करें।

धनु राशि (Sagittarius)– पिता-पुत्र के संबंध बिगड़ने से आप काफी परेशान और भावनात्मक रूप से टूट सकते हैं। कानूनी या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। दूर-दराज या विदेश के लोगों के साथ व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। आप में से कुछ विदेश में रहने का विकल्प चुन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग अपने दिन का कुछ समय अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगाएंगे। आपके माताजी को आज कोई पैरों में दर्द, बदन दर्द अथवा कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दे, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बहनों का पूरा साथ देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो, आपको उस व्यापार में बहुत बड़ा लाभ होने वाला है,जिससे आप छोटे-छोटे नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं,और आप किसी नए कार्य को खोलने के लिए योजना बना सकते हैं,जिससे आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता हैं।

मीन राशि(Pisces) शाम को अपने दोस्तों के साथ बिताएं और अच्छा समय बिताएं, लेकिन सावधान रहें कि बहुत अधिक न खाएं या पिएं। कोई दीर्घकालिक निवेश न करें और इसके बजाय, मौज-मस्ती करने के लिए अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएँ। अगर कोई दूर का रिश्तेदार अचानक संदेश भेजता है तो यह पूरे परिवार के लिए रोमांचक होगा। शाम होते-होते आप रोमांटिक भावनाओं का अनुभव करना शुरू कर सकते हैं।
Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-Nov 2023 rashifal-15 Nov rashifal-15 Nov 2023 ka rashifal-rashifal 15 Nov 2023
Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)