Rajasthan

Rajasthan: यमुना जल समझौता बनेगा शेखावाटी की पेयजल समस्या का समाधान: CM भजनलाल

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- हमारी सरकार में नहीं हो सकता युवाओं का शोषण

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शेखावाटी दौरे (Shekhawati Tour) के दूसरे दिन झुंझुनूं, बगड़, चिड़ावा और पिलानी (Pilani) में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने यमुना जल समझौते, पर्यटन, पानी सप्लाई, बिजली और भर्ती परीक्षाओं पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर तीखे हमले करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

यमुना जल से पेयजल की समस्या होगी खत्म

उदयपुरवाटी के गुढ़ा मोड़ पर सीएम शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान खोजने में सफल होगा। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दूरदर्शिता का नतीजा बताया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस ने शेखावाटी के पानी के मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन डबल इंजन सरकार ने यह कर दिखाया।

बगड़ बनेगा पर्यटन केंद्र

बगड़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जोड़ने की भी घोषणा की। सीएम भजनलाल ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां और संस्कृति हमारी धरोहर हैं। यहां के उद्योगपतियों ने दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Pic Social Media

ईआरसीपी और बिजली पर जोर

चिड़ावा में सीएम शर्मा (CM Sharma) ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को 17 जिलों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना 3 करोड़ लोगों को पेयजल और 4 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। सीएम ने आगे कहा कि साल 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य है। माही डैम, इंदिरा गांधी नहर और देवास परियोजना का विस्तार भी तेजी से हो रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

आपको बता दें कि पिलानी में सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के 16 महीनों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। एसआईटी बनाकर पेपरलीक के दोषियों को जेल भेजा गया। लखपति दीदी और लाडो प्रोत्साहन योजना से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। सीएम ने आगे कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हर साल काम का हिसाब जनता को दिया जाएगा। सभाओं में हजारों लोग और कई मंत्री, विधायक, पदाधिकारी मौजूद रहे।