Rajasthan

Rajasthan: विपक्ष पर बरसे CM भजनलाल शर्मा, बोले- ‘कमीशन के लिए काम किया, युवाओं का फ्यूचर बर्बाद किया’

राजनीति राजस्थान
Spread the love

‘गरीबी मुक्त राजस्थान’ के लक्ष्य पर तेज़ी से काम, 10,000 गांवों में चल रही योजना

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कमीशन के लिए काम किया और युवाओं का फ्यूचर बर्बाद कर दिया। उन्होंने यह बात सांसद-विधायक संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी सरकार सुशासन और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।

Pic Social Media

हर विधानसभा क्षेत्र को समान प्राथमिकता

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विकसित हो, इसके लिए ‘विकसित राजस्थान-2047’ के विजन के अनुसार नीतियां तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बजट में समान प्रावधान किए गए हैं।

विपक्ष ने भ्रष्टाचार फैलाया, हमने पारदर्शिता लाई: सीएम शर्मा

पूर्ववर्ती विपक्ष सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘विपक्ष सरकार केवल कमीशन और भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी। पेपर लीक की घटनाओं ने राज्य के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया। लेकिन हमारी सरकार के पिछले डेढ़ साल में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।’ उन्होंने इसे भाजपा सरकार की पारदर्शी और सुशासित कार्यशैली की बड़ी उपलब्धि बताया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

गरीबी मुक्त राजस्थान का लिया संकल्प

सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार ने ‘गरीबी मुक्त राजस्थान’ का संकल्प लिया है। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत 10 हजार से अधिक गांवों को बीपीएल मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने सांसदों और विधायकों से केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

इस संवाद कार्यक्रम में नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर-सिरोही, पाली, बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, जयपुर, अलवर, अजमेर और दौसा क्षेत्रों के सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ की भी मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan में सियासी हलचल के बीच CM भजनलाल शर्मा और धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात

बजट घोषणाओं को लागू करने पर जोर

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी (Dr. Arun Chaturvedi) ने संवाद के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने अपने बजट की 80 से 90 प्रतिशत घोषणाओं को लागू कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राम जलसेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते को भी सफलतापूर्वक अमल में लाया जा चुका है।