Rajasthan: राजस्थान सरकार का संकल्प, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाएंगे ठोस कदम
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शनिवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित शक्ति वंदन भारत स्वाभिमान महोत्सव (Shakti Vandan Bharat Swabhiman Mahotsav) का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम शर्मा ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को राष्ट्र के विकास के लिए अनिवार्य बताया है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने CM रोजगार प्रोत्साहन योजना की किए घोषणा, जानिए किसको मिलेगा लाभ
महिला सशक्तिकरण को बताया विकास की आधारशिला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने इस दौरान कहा कि सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आधी आबादी की भागीदारी के बिना विकास की यात्रा पूरी तरह से अधूरी है। सीएम ने सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में शक्ति के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शक्ति वंदन महोत्सव इसी महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का प्रतीक है।
सीएम (CM) ने आगे कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को विकासोन्मुख वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने महेश्वर साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में 25,750 पदों पर होगी भर्ती

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का हिस्सा है यह महोत्सव
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान का ही एक अहम हिस्सा है। सीएम शर्मा ने बताया कि साल 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के आस्था केंद्रों का तेजी से विकास हुआ है। पौराणिक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे सनातन संस्कृति को पुनः जीवंत करने का काम किया जा रहा है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए तेजी से काम कर रही है। राजीविका योजना के जरिए से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में होली के अवसर पर सरकार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले सीएम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर 3 दिवसीय नारी शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन महोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम शर्मा ने शक्ति वंदन पुस्तक में उद्यमी महिलाओं के लिए संदेश लिखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की।

