Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब विवाह पर श्रमिकों को मिलेंगे 75-75 हजार रुपये
Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल राजस्थान के गरीबों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते हैं और उन्हें दूर करने का भी पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि प्रदेश में सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना (Mahatma Jyotiba Phule Mandi Labour Welfare Scheme) के जरिए कृषि मंडियों (Krshi Mandi) में काम करने वाले श्रमिकों को समय-समय पर आर्थिक सहायता करती है। यह आर्थिक मदद अलग-अलग तरीकों से की जाती है, जैसे बच्चे पैदा होने, बच्चों की शिक्षा और बेटियों की शादी पर प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सरकार की इस योजना के जरिए मंडी (Mandi) में काम करने वाले श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए राजस्थान सरकार पहले 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती थी। इसी को लेकर भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने अब बड़ा फैसला लेते हुए सहायता राशि को बढ़ा दी है।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान में पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, भजनलाल सरकार लाने जा रही है खास मोबाइल ऐप

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के फैसले के बाद अब इस योजना में श्रमिकों की दो बेटियों की शादी पर 25 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब प्रति विवाह को मंडियों में काम करने वाले श्रमिकों को 75-75 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले इस योजना के तहत अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी के विवाह पर 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी प्रदान की जाती थी। जिसे अब बढ़ाकर 75-75 हजार रुपए कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल का जोधपुर दौरा, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने इसको लेकर कहा कि पीएम मोदी की मंशा अनुरूप राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण के प्रति कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम की तरफ से यह मंजूरी बजट घोषणा के क्रम में दी गई है।
