Rajasthan: राजस्थान के पत्रकारों को CM भजनलाल का तोहफा, पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप सुविधा
Rajasthan News: राजस्थान के पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने राजस्थान के पत्रकारों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। राजस्थान के पत्रकारों (Journalists) के बच्चों भजनलाल सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के निर्देश पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ()Public Relations Department ने अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना (Scholarship) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 को पूरा करते हुए प्रदेश के सभी अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए भजनलाल सरकार ने यह योजना शुरू की है।

जानिए क्या है योजना
भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) की इस योजना के तहत आवेदक छात्र/छात्रा के माता-पिता में से किसी एक व्यक्ति को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान से अधिस्वीकृत पत्रकार होना जरूरी है। ऐसे अधिस्वीकृत पत्रकार जिनकी स्वयं की आजीविका पूर्णतः पत्रकारिता पर निर्भर हो और अभ्यर्थी की स्वयं की वार्षिक आय को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 5 लाख रुपये से कम हो, उन्हीं के 2 बच्चे पात्र होंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने पोकरण में किया सोलर प्लांट का उद्घाटन, बोले हर घर को मिलेगी सस्ती बिजली
बैंक खाते में सीधा आएगा पैसा
राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थानों के मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों से लिये गये केवल अनिवार्य नॉन रिफंडेबल शुल्कों का आधा यानी 50 प्रतिशत शुल्क का पुनर्भरण/भुगतान विद्यार्थी को बैंक खाते के जरिए से ऑनलाइन किया जाएगा। पाठ्यक्रम 1 से ज्यादा वर्ष की अवधि होने पर छात्रवृत्ति का नवीनीकरण हर साल किया जाएगा। आवेदनकर्ता को छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पर करना होगा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: PKC-ERCP प्रोजेक्ट पर CM भजनलाल सख्त, बोले हर हाल में दो साल में पूरा हो काम
पत्रकार कल्याण के लिए भजनलाल सरकार ने शुरू की है कई योजना
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकार कल्याण के लिए पूर्व में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सीएम शर्मा ने अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना (RJHS) का शुभारंभ किया है। सरकार की इस योजना के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों और परिवार के सदस्यों को RJHS की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की आयु सीमा और अनुभव में छूट देते हुए न्यूनतम पात्रता आयु 45 वर्ष और पत्रकारिता का अनुभव 15 वर्ष किया। इसके साथ ही भजनलाल सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जोड़ने के लिए नव-प्रसारक नीति जारी की। वहीं पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष से अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
